पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर गोष्ठी

Date:

उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी शहर व् देहात जिला उदयपुर की और से भारतीय जनसंघ के प्रथम महामंत्री, पं. दीनदयाल उपाध्याय के 45वें बलिदान दिवस पर दुध तलाई, पं. दीनदयाल उपाध्याय के पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व उनके जीवन की प्रेरक घटनाओं का स्मरण कर उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

भारतीय जनसंघ के प्रथम महामंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय की 45वीं पुण्यतिथि पर कृतज्ञ पार्टीजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने उनके जीवन की प्रेरक घटनाओ, उनके साथ बिताये अविस्मरणीय क्षणों, उनकी सादगी, उनके कार्य करने की क्षमता आदि पर अपने विचार रखे।

प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि भारतीय जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीति दल है जो अपनी विचारधारा पर चलकर आगे बड़ी है। सभापति रजनी डांगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जातिवाद के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने चुनाव में पराजय स्वीकार की पर जाति पर वोट नहीं लिये। उन्होंने संगठित समाज और राष्ट्र की कल्पना की।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताराचंद जैन ने कहा कि आज पार्टी जिन ऊंचाईयों पर पहुंची वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.

इस अवसर पर शहर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, कुंतीलाल जैन, मंत्री फुलचंद मीणा, आई.टी. प्रदेश संयोजक मनोज जोशी, पारस सिंघवी, सत्यनारायण मोची, अर्चना शर्मा, मनोहर सिंह पंवार, मो. खलील, कृष्णकांत आदि कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...