3 मार्च 2013 को होगा 32वां सम्मान समारोह, 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

Date:

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन

नवाजेगा विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां

उदयपुर, 3 दिसंबर। विश्व, देश, राज्य व अंचल स्तर पर समाज सेवा, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के संबंध में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर ने विभूतियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आगामी 3 मार्च 2013, रविवार को होने वाले 32वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह में फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ विभूतियों को सम्मानित करेंगे। सम्मान के तहत प्रविष्टियां 15 दिसंबर 2012 तक आमंत्रित की गई है। फाउण्डेशन इससे पूर्व अपने 31वें सम्मान समारोह तक 3832 विभूतियों का सम्मान कर चुका है।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा आयोजित 32वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि पुरस्कारों के लिए 2011-2012 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र फाउंडेशन की वेबसाइट 222.द्गह्लद्गह्म्ठ्ठड्डद्यद्वद्ग2ड्डह्म्.द्बठ्ठ/ष्शद्यद्यड्डड्ढशह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ/ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य/स्रश2ठ्ठद्यशड्डस्र.ड्डह्यश्च3 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र नि:शुल्क सिटी पैलेस उदयपुर के बड़ी पोल स्थित काउंटर से प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि सम्मान के तहत दिए जाने वाले कर्नल जेम्स टॉड अवार्ड की नकद सम्मान राशि 1 लाख 11 हजार 1 रूपए, राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में हल्दीघाटी अलंकरण के लिए 51 हजार 1 रूपए, हकीम खां सूर अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 51 हजार 1 रूपए, पन्नाधाय अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 51 हजार 1 रूपए, राज्य स्तरीय सम्मान में महर्षि हारीत राशि अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, महाराणा मेवाड़ अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, महाराणा कुंभा अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, महाराणा सज्जन सिंह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, डागर घराना अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, राणा पूंजा अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, विशेष अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 11 हजार 1 रूपए, विद्यार्थी सम्मान में भामाशाह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 7 हजार 1 रूपए, महाराणा राज सिंह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 5 हजार 1 रूपए तथा महाराणा फतहसिंह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 2 हजार 501 रूपए प्रदान की जाएगी।

 

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Выгоды фриспинов в Пинко Казино для игроков

Как максимально выгодно использовать фриспины в Пинко Казино для...

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успеха

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успехаВыбор...

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года2025 год...

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025 году

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025...