विद्यालयों में हुआ ’मोहन से महात्मा’ कठपुतली नाट्य का प्रदर्शन

Date:

उदयपुर , महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, राजस्थान समग्र सेवा संघ तथा पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित नौ दिवसीय मोहन से महात्मा कठपुतली नाट्य का प्रदर्शन आज प्रात: ९ बजे रानी रोड स्थित सेन्ट मेथ्यू स्कूल एवं ११ बजे बाल विनय मन्दिर स्कूल हरिदास जी की मगरी में आयोजित किया गया।

कठपुतली नाट्य में गांधीजी के जीवन की विभिन्न घटनाओं का प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं को छूआछूत, मांस-मंदिरा जैसी बुराईयों से दूर रहने, अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का समान करने, सच बोलने आदि का संदेश दिया गया।

जिला-समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने विद्याथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह उठते ही अपने माता-पिता, गुरू के चरण स्पर्श करके उनके बताए गये मार्ग पर चलना चाहिए एवं हमें सत्यवादी राजा हरिशचन्द्र से सच बोलने और, श्रवण कुमार से माता-पिता की सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, गोपाल जाट, अशोक कुमार तबोली भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने जय हिन्द, भारत माता की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, वन्दे मातरम् आदि देश भक्ति के नारे लगाए।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल सिस्टर ग्लोरी, सिस्टर वीना, निदेशक पॉल मैथ्यू और बाल विनय मंदिर के निदेशक शंकर लाल मेनारिया,- प्रिंसिपल यजनेश कुमार यादव एवं नितेश मेनारिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक अशोक तबोली ने बताया कि ९ अक्टूबर रविवार को प्रात: १. बजे सेक्टर ५ स्थित संजीवनी विकलांग छात्रावास एवं अपराह्न १२ बजे राजस्थान महिला विद्यालय में कठपुतली नाट्य का मंचन किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ten Best A real income Web based casinos to own United states of america Players inside the 2025

Their transactions and private research entries was safe and...

Флагман Казино | Flagman Casino Официальный Сайт

Флагман Казино - Официальный Портал Flagman Casino ...

Лучшие онлайн казино 2025 Топ игорный дом возьмите аржаны от CASINO ONLINE

Наша сестра не 7777 мд пыхнем рекламой казино,...