रूस्तम-ए-हिंद के निधन पर शोक

Date:

उदयपुर, । विश्व चैम्पियन (कुश्ती) रूस्तम-ए-हिंद फिल्मअभिनेता व भाजपा के पूर्व सांसद दारा ङ्क्षसह के निधन पर शहर के पहलवानों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर छा गई। सभी ने दारा ङ्क्षसह को अश्रुपूरित शृद्घाजंलि अर्पित की।

पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे रूस्तमें हिंद फिल्म कलाकार के गुरूवार को निधन के बाद कई व्यायामशालाओं में शोक सभाएं हुई। शहर के सभी पहवानों ने दारा ङ्क्षसह को श्रद्घाजंलि दी। स्व.भैरूङ्क्षसह पहलवान बाल दंगल कुश्ती समिति द्वारा आकस्मिक बैठक कर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा। व्यायामशाला के उस्ताद अर्जुन राजोरा ने बताया कि दारा ङ्क्षसह पहलवानों के लिए मिसाल थे।

इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी दारा ङ्क्षसह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की। शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने कहाकि वह वास्तव में रूस्तमें हिंद थे और सच्चे राष्ट्र भक्त थे। धार्मिक सीरियल रामायण में हनुमान का जीवंत किरदार उनकी हमेशा याद दिलायेगा।

बांसवाडा: कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपीयन एवं वॉलिवुड फिल्म अभिनेता दारा सिंह के निधन पर मारूती व्यायाम शाला में श्रद्घाजंली सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी ने कहा कि कुश्ती के मैदान की माटी से लेकर फिल्मी परदे तक दारा सिंह ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे सफलता के प्रयाय थे। उन्होंने रामायण सिरियल में हनुमान की न भुलाई जा सकने वाली पहचान बनाई। इस अवसर पर पहलवानों ने हनुमान की विशेष पूजा कर दिवंगत आत्मा के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सभी ने समवेत स्वर में मेरे प्रभू जानते हैं बात घट-घट की बजाए जा तू राम नाम की चुटकी भजन का गान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Прогнозы На Спорт И Ставки и Сегодня От Профессионалов Ставка Tv

Бесплатные Прогнозы И Ставки На Спорт остального ПрофессионаловContentРейтинг Топ-14...

Official Site

"The Melhor Plataforma Sobre Apostas E On Line Casino...

Site Oficial No Brasil Apostas Esportivas E Cassino Online

"Login Mostbet GuiaContentBaixar No IosÉ Possível Assistir A New...

A Mais Interessante Plataforma De Apostas E Casino Online

Mostbet Cz Casino Oficiální Stránky Přihlášení A Sázky Online"ContentApostas...