माइंस ढहने से एक महिला श्रमिक की मौत, दो घायल

Date:

20130903_114240-225x300 (1)उदयपुर। गोगुंदा थाना क्षेत्र के कालोड़ा में गुरप्रीत मिनरल्स की सोप स्टोन माइंस में मलबा ढहने से आज सुबह एक महिला श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें यहां एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त माइंस पर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं है और माइंस सेफ्टी नियमों की भी पालना नहीं की जा रही है। उक्त माइंस भाजपा नेता गुरप्रीत सोनी की है।

पुलिस के अनुसार कालोड़ा स्थित गुरप्रीत मिनरल्स की सोप स्टोन माइंस में आज सुबह साढ़े दस बजे श्रमिक खुदाई कर रहे थे, तभी माइंस का एक हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे दबने से कालोड़ा निवासी मोहनी (२५) पत्नी भूरा गमेती की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसे मलबे के नीचे से निकाला भी नहीं जा सका है।

इधर इस मलबे में दबने के कारण कालोड़ा निवासी चंदा (३०) पत्नी तवका गमेती और सकुड़ी (३२) पत्नी प्रभु गमेती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और १०८ एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला श्रमिकों को एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों श्रमिक महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मजदूरों की गलती : सोनी

: जिस जगह पर मजदूर को काम करने के लिए मना किया गया था। उसी जगह पर वह काम करने के लिए चले गए थे। हालांकि उस स्थान पर लम्बे समय ने काम बन्द कर रखा था। मृतक व घायलों के परिवार को कानून के अनुसार जो भी मुआवजे कि राशि होगी वह अदा की जाएगी।

-गुरप्रीतसिंह सोनी, माइंस मालिक

अफवाहों का दौर रहा

आज सुबह कालोड़ा स्थित सोप स्टोन माइंस में सात श्रमिकों के दबकर मरने की अफवाह उड़ गई। सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि जिस जगह माइंस ढही थी, वहां भी किसी को पता नहीं था कि कितने श्रमिक मलबे में दबे हैं, लेकिन बाद में जब घायल महिला श्रमिकों को बाहर निकाला गया, तब पता चला कि उस स्थान पर तीन महिला श्रमिक खुदाई कर रही थी। उसके बाद स्पष्ट हुआ कि एक महिला श्रमिक की मौत हुई है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...