उदयपुर शहर में चोरों का आंतक, पुलिस नाकारा साबित

Date:

उदयपुर, । पुलिस कप्तान आलोक वशिष्ठ की कुशल कार्यशैली के बावजूद शहर पुलिस असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। बढती चोरी की वारदाते,राह चलते राहगीरों से लूटपाट, बदमाश ऑटो चालको की बदसलुकी, चैन स्नेचिंग, प*र्जी पुलिस बनकर लूटने का प्रयास जैसी घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

इन दिनों उदयपुर के वाशिन्दे तो यहां तक कहने लगे कि लगता है कि ’’पुलिस ने शहर चोरो के हवाले कर दिया है।’’ आये दिन लूटपाट की घटना के साथ साथ दिन दहाडे चोरी की वारदाते बढ रही है। अधिकतर स्थानिय निवासियों के साथ साथ पर्यटक भी अत्यधिक इन असमाजिक तत्वों के शिकार हो रहे है। शहर के गर्भस्थल एवं प्रसिद्घ जगदीश चौक क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। इस अवैध धंधे में १० से १५ वर्ष के मासुम बच्चे लिप्त है। ब्राउन शुगर, अप*ीम, हीरोइन की पुडिया इस क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध है। झील किनारे के इस क्षेत्र में होटल व रेस्टोरेंटों की भरमार है। अधिकतर विदेशी पर्यटको का जमावडा इसी क्षेत्र में रहता है। अवैध धंधो मे लिप्त बडे सरगनाओं ने इस कारोबार में मासुम बच्चों को भी नहीं बक्क्षा है।

जगदीश चौक, राव जी का हाटा, गुलाब बाग, चांदपोल, गणगौर घाट इत्यादि क्षेत्रों में सायं ६ बजे बाद अनेको गरदुल्लों का जमघट देखने को मिलता है। क्षेत्रवासियों ने अनेकों बाद गरदुल्लों को पकड पुलिस के हवाले किया पर पुलिस एक-दो घंटे में उन्हे आप*त समझ कर छोड देती है। पुलिस अधीक्षक की पदोन्नति के पश्चात संभवत: एस.पी.शहर में घटित अपराधिक घटनाओं पर विशेष ध्यान नहीं दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...