हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में जिंक विकास केंद्र का उद्घाटन

Date:

उदयपुर, 15 मार्च।  हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस क्षेत्र में  जिंक कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जावर माइंस के एसबीयू निदेशक किशोर कुमार जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम, संघ के पदाधिकारी नागा राम, नेवतलाई सरपंच किशन लाल मीणा ,भलाडिया सरपंच प्रतिनिधि धूलचंद मीणा एवं पंचायत समिति सदास्य केसु लाल मीणा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जावर माइंस के आस पास के क्षेत्र के 120 छात्र इलेक्ट्रीशियन एवं फूड एवं बेवरेज ट्रेड में प्रशिक्षण लेगें।

इस अवसर पर किशोर कुमार ने कहा कि, इलेक्ट्रिकल और फूड एवं बेवरेज में प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ कंप्यूटर एवं अंगेेजी का प्रांरभिक ज्ञान की यह पहल आदिवासी और शहरों के युवाओं के बीच की खाई को पाटेगी, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी। मजदूर संघ के लालू राम ने कहा कि मुफ्त जिंक कौशल प्रशिक्षण मे ंहम युवाओं को नौकरी के लिए इंटरव्यू के हेतु तैयारी करने में सहायता करते है जो कि उनके लिये सहायक है।

जिंक कौशल केंद्र, जिसका उद्देश्य सहायक इलेक्ट्रीशियन, माइक्रोफाइनेंस कार्यकारी, निहत्थे सुरक्षा गार्ड, सामान्य ड्यूटी सहायक, खुदरा बिक्री जैसे विभिन्न ट्रेडों में लघु अवधि के गहन पाठ्यक्रम प्रदान करना है । केंद्र युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों में प्रवेश करने में सहायता करता है एवं इस हेतु तैयार करता है जो बाद में उनके जीवन में एक ठोस और सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम है।

कंपनी द्वारा राजस्थान के कायड, देबारी और चंदेरिया एवं उत्तराखंड के पंतनगर में चार नए जिंक कौशल केंद्र शुरू किए गए हैं। अब तक इन कौशल केंद्रों के माध्यम से 1,700 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है और 1,400 से अधिक युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न संगठनों में रोजगार से जुडे है। कुछ स्वरोजगार से जुड कर आत्मनिर्भर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...