सरकार ने गृहणियों को दिया नए साल का मिला तोहफा – घरेलू सिलेंडर हुआ 19 रूपये मंहगा

Date:

Udaipur Post. साल का पहला दिन गृहिणियों के लिए चिंताएं लेकर आया है साथ ही सफर करने वालों के लिए दुख की खबर लाया है।
सरकार ने नए साल पर बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 19 रु. बढ़ा दिया है। वहीं, हवाई ईंधन की कीमत में 2.6ः का इजाफा करने का फैसला लिया है। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को रेल किराए में 1-4 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था।
भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल हाल ही में प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक, 1 जनवरी 2020 से सेकंड क्लास के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी, एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) पर 29.50 रुपये का इजाफा हुआ है। कारोबारियों को अब सिलेंडर के लिए 1325.00 रुपये चुकाने होंगे। लगातार पांचवे महीने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1win Ставки и Спорт И Онлайн Казино Бонус 500%

"1win Официальный Сайт Букмекера 1вин Идеальный выбора Для Ставок...

Войдите и Онлайн-казино 1win же Получите Приветственный Бонус

1win Официальный Сайт Букмекерской Конторы 2023 Онлайн Ставки на...

Букмекерская Контора 1вин

официальному Сайт И Зеркало 1winContentБонусы И Промокод также Регистрации...

Букмекерская Контора 1вин

официального Сайт И Зеркало 1winContentЛицензия на Проведение Азартных Игр...