वि.वि.कर्मियों ने दिया धरना

Date:

उदयपुर, सुखाडिया विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रबंध मण्डल की बेठक जयपुर आहूत किए जाने के विरोध में प्रशासनिक कार्यालय पर दोपहर १२ बजे से सायं ५ बजे तक धरना दिया।

संघ के अध्यक्ष भरत व्यास ने बतायाकि कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं का विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समाधान नहीं किया गया तथा ३३ कर्मचारियों का एक वर्ष पूर्व प्रबंध मण्डल द्वारा निर्णय लिया गया था कि यदि एक माह के अंदर राज्य सरकार से उत्त* कर्मचारियों के स्थायीकरण आदेश प्राप्त नहीं होगें तो प्रबंध मण्डल द्वारा कुलपति को कर्मचारियों के स्थायीकरण के आदेश अपने स्तर पर विश्वविद्यालय प्रशासन आदेश जारी कर देगा परन्तु उसके पश्चात दो प्रबंध मण्डल की बेठके आहुत की जा चुकी है। २९ जून को जो प्रबंध मण्डल की बेठक आहूत की गई उसमे कुलपति ने आश्वासन दिया कि २१ दिन के अंदर ३३ कर्मचारियों के स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए जाएगें अब जब निर्णय की स्थिति आई तो विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों की बेठक जयपुर आहूत कर दी। आज सुखाडिया विवि के समस्त कर्मचारियों की आम सभा हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि २४ अक्टूबर तक कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं का समाधान नही ं होता है तो दिनांक २५ अक्टूबर से सामूहिक अवकाश देकर अनिश्चितकाल के लिए विश्वविद्यालयी कार्यो का बहिष्कार किया जायेगा।

कर्मचारियों की आम सभा को संघ अध्यक्ष भरत व्यास, महाराण प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष करणङ्क्षसह शत्त*ावत, संघ के पूर्व अध्यक्ष गणदेव वशिष्ठ,के.सी.मिश्रा, नारायण सालवी आदि ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रबंध मण्डल की बैठक जयपुर आहूत करने की पूरजोर शब्दों में भत्र्सना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...