बंदिशें नहीं लगाते सैफ: करीना कपूर

Date:

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि सैफ बहुत ही उदार हैं और उन्हें लेकर कभी पजेसिव नहीं होते। सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे Finally-saif-n-kareena-Started-a-Married-Life-7रोमांटिक जोड़ियों में गिना जाता है। करीना का कहना है कि वे भले ही किसी और अभिनेता के साथ फिल्म अथवा आइटम नंबर करें, फिर भी सैफ उन्हें लेकर कभी पजेसिव नहीं होते।

 

हालांकि उन्होंने कहा कि वे भी कभी सैफ को पसेसिव होने का मौका नहीं देती। करीना ने बताया कि सैफ बहुत ही जिम्मेदार इंसान हैं। मैं अपनी तरफ से इस बात का पूरा ध्यान रखती हूं कि उन्हें पजेसिव होने का कोई मौका ना हूं। सैफ के विचार बहुत उदार हैं। उन्हें पजेसिव कहना गलत होगा बल्कि उनसे ज्यादा पजेसिव तो मैं हूं।

लगभग पांच सालों के प्रेम संबंधों के बाद करीना ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को सैफ से शादी की थी। करीना ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि शादी के बाद प्यार खत्म हो जाता है। परन्तु वे सब बातें पुरानी हो चुकी हैं। मुझे लगता है कि प्यार कभी नहीं बदलता। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानती हूं, क्योंकि सैफ अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं से बिलकुल अलग हैं।

 

शादी के बाद जहां बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए कई बंदिशें लगाई जाती हैं वहीं करीना कहती हैं कि वे वही करेंगी जो उन्हें सही लगेगा। अभिनय छोड़ने का ख्याल भी उनके दिमाग में नहीं है। करीना ने कहा कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हमेशा वहीं करूंगी जो किरदार को निभाने के लिए जरूरी होगा। मुझे लगता है बॉलीवुड की सोच अब बदलने लगी है।

 

रेफ्यूजी से अपने करियर की शुरूआत करने वाली करीना, पिछले 13 वर्षों में कभी खुशी कभी गम, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों के अलावा चमेली, देव, फैशन और ओमकारा जैसी ऑफबीट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका मानना है कि एक अभिनेत्री होने के नाते अलग – अलग भूमिकाओं को लेकर प्रयोग करते रहना बहुत जरूरी होता है। मैंने हमेशा से विभिन्न प्रकार की फिल्में की हैं और आगे भी करती रहूंगी।

 

इन दिनों अपनी ताजा फिल्म ‘सत्याग्रह’ की सफलता से करीना बहुत खुश हैं। प्रकाश झा की इस फिल्म में उन्होंने पत्रकार की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आई। यह सामाजिक और राजनीतिक फिल्म है जो कि मसाला फिल्मों से एकदम अलग है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Выгоды фриспинов в Пинко Казино для игроков

Как максимально выгодно использовать фриспины в Пинко Казино для...

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успеха

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успехаВыбор...

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года2025 год...

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025 году

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025...